देश दुनिया

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान आपको अवश्य देखना चाहिए

दोस्तों हम भारतीयों को दुनिया में, अच्छा ट्रेवलर नहीं माना जाता है  इसकी वजह यह है कि जब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तब कुछ एडवेंचर करने के बजाय आराम करना पसंद करते है, और खाने पिने के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करते है, लेकिन क्या ये बात सही है? जब जिंदगी एक ही बार मिली है तो क्यों न इसके सभी रंगों को देखा और जीया जाए। इसके लिए हमें इस आरामदायक जिंदगी को छोड़कर उन जगहों की ओर रुख करना चाहिए, जिनसे हमलोग अब तक अंजान हैं।

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान आपको अवश्य देखना चाहिए

तो आइये आज हम आपको बताते है थाईलैंड के बारे में, थाईलैंड बहुत ही रोमांचित कर देने बाला जगह है, यहां पहला कदम रखते ही आप रोमांचित हो जाएंगे। यह देश मौज-मस्ती और रोमांच का अजूबा संगम है। आइये आपको यहां की वास्तविक सुंदरता से अवगत कराता हूँ, हम आपको थाईलैंड की उन सात जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाते ही आपका रोम रोम रोमांचित हो जाएगा

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान

खाओ लाक Khao Lak

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान आपको  अवश्य देखना चाहिए  - खाओ लाक  Khao Lak

खाओ लाक के beach विशाल और बहुत ही सुंदर हैं इनके पीछे दिखते पेड़ों की हरियाली से ढके पहाड़, इनकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। यहां के जंगलों के बिच झरने, पत्थरों की संरचनाएं और आइलैंड अद्भुत हैं। खाओ लाक से कुछ ही दूरी पर खाओ सोक नेशनल पार्क Khao Sok National Park है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा और Unique flower रैफ्लेशिया  Rafflesia  पाया जाता है। इस नेशलन पार्क के रेन फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आप किफायती कीमत पर स्टे कर सकते हैं।

कोह लांटा Ko Lanta

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान - कोह लांटा Ko Lanta

कोह लांटा, क्राबी, थाईलैंड का सबसे बड़ा आइलैंड है। आप यहां भरपूर मस्ती कर सकते हैं। घने Tropical forest, नेचुरल मैंग्रोव, यहाँ की संस्कृति और लोगों की मेहमान नवाजी के साथ-साथ खाना खाने की शानदार जगह, आपके यहां बिताए गए पलों को यादगार बनाएगी। इस आइलैंड के beach पूरे थाईलैंड में सबसे सुंदर माने जाते हैं। इन beach पर दूर-दूर तक फैली सफेद रेत और समुंद्र की लहरें आपके दिल को छू जाएगी। कोह लांटा एडवेंचर स्पोर्ट्स और अपनी अद्भुत Coral reef  के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है।

 सूरत थानी Surat Thani

 थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान - सूरत थानी Surat Thani

Surat Thani का अर्थ है “अच्छे लोगों का शहर” प्राचीन समय में यहां इंडोनेशियाई श्रीविजय साम्राज्य का अधिकार था और इसका नाम राजा वाजिर्वुध Vajiravudh ने रखा था। दक्षिणी थाईलैंड के सेंट्रल गल्फ कोस्ट पर स्थित यह शहर अद्भुत सौंदर्य और सभ्यता के शानदार इतिहास के चलते, अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहां के फॉरेस्ट, माउंटेन और पश्चिम के उच्चे पहाड़ निचली घाटियों में उतरते हैं, जो कि पूर्वी तट से मिल जाते हैं।

पहाड़ी स्थलाकृति ने यहां कई नदियों के घाटी बना दिए हैं। खासतौर पर तापी नदी के घाटी से जब साफ़-सुथरे समुंदर का मिलन होता है तब अद्भुत नज़ारा दिखाई देता है। सूरत थानी में बहुत से छोटे रेस्टोरेंट हैं, जहां किफायती कीमत पर थाईलैंड का सबसे बेहतरीन सी-फूड मिलता है। यहां का (local market) और फॉकलोर म्यूज़ियम (Focalor Museum) जरूर घूमने जाएं, जहां से आप सस्ते आभूषण, कपड़े और ऐतिहासिक चीज़ें खरीद सकते हैं।

कंचनाब्यूरी Kanchanaburi

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान - कंचनाब्यूरी Kanchanaburi

कंचनाब्यूरी की जादुई धरती पर घने जंगल, प्राकृतिक झरनें और पहाड़ी पर बनी गुफाएं, किसी भी ट्रेवलर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं। थाईलैंड की Beach लाइफ वाली छवि से दूर कंचनाब्यूरी में, बहुत कुछ रोमांचक चीजें छिपी हुई हैं। दुनिया के कुछ बचे हुए वर्जिन फॉरेस्ट कैनोपी को देखने के लिए थंग याई नरेसुन वाइल्डलाइफ सेंचरी (Thung Yai Naresuan Wildlife Sanctuary) घूमने जाएं। एरावान नेशनल पार्क (Erawan National Park) में सफेद पानी के सात झरनों का शानदार अनुभव लें। इसके बाद वहां के इतिहास को पुन: जीने के लिए हेलफायर पास म्यूज़ियम (Hellfire Pass Museum )भी जा सकते है। और हां जब आप यहां हो तो टाइगर टेंपल जाना न भूलें, जहां आप अपने इर्द-गिर्द घूमते बाघों के साथ फोटो ले सकते हैं।

सुखोथाई Sukhothai

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान - सुखोथाई Sukhothai

सुखोथाई का शानदार इतिहास रहा है। यह इतिहास का एक लंबा सफर तय कर चुका है। 1238 ईसवी में इसकी स्थापना थाईलैंड की राजधानी के रूप में हुई थी। आज भी यहां सौ से अधिक ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। प्रसिद्ध त्योहार Loi Krathong (लोई कराथोंग) की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। इस त्योहार में नदियों में छोटी-छोटी मोमबत्ती और फूल बहाने की परंपरा है। इसमें शामिल होकर आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। सुखोथाई नेशनल पार्क और सी साचानलाई हिस्टोरिकल पार्क (Si Satchanalai Historical park) को यूनेस्को (UNESCO) The United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization की विश्व धरोहरों में शामिल किया जा चुका है। सुखोथाई हाथ से बने सोने के हार, चूड़ियां, कंगन, अगूंठी आदि आभूषणों के लिए भी प्रसिद्ध है।

यह भी देखें: ऐतिहासिक शहर अयुत्या, थाईलैंड

च्यांग राय Chiang rai

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान - च्यांग राय Chiang rai

थाईलैंड के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक च्यांग राय मंदिर है जिसे (Wat Rong khun – White temple) के नाम से जाना जाता है, इस जगह के बारे ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि यहां प्राचीन सभ्यता के अवशेष, बौद्ध धर्म के पवित्र स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों को भी देखा जा सकता है। म्यांमार, लाओस और थाईलैंड का गोल्डन ट्रायंगल यहीं है यहाँ कभी अफीम के व्यापार का मुख्य केन्द्र हुआ करता था। च्यांग माई जैसे भीड़-भाड़ भरे शहरों से दूर यहां आप शांति के कुछ पल बिता सकते हैं। थोड़ी देर की पर्वतीय यात्रा के बाद आप खुद को थाईलैंड की पहाड़ी जनजातियों के बीच पाएंगे। Thailand के Modern civilization Life style के बाद भी यहां के लोग अपने परंपरागत तौर-तरीकों के साथ जी रहे हैं।

अयुथिया Ayutthaya

थाईलैंड के 7 अद्भुत और सुंदर स्थान - अयुथिया Ayutthaya

अयुथिया बैंकॉक-च्यांग माई रेलमार्ग पर स्थित एक तबाह हो चुका शहर है, यहां कुछ मंदिर हैं, जिनकी वास्तुकला सदियों पुरानी प्रतीत होती है। अपने समृद्ध दौर में इसे Art and Commerce के महानगर के रूप में भी जाना जाता था। सन 1767 में म्यांमार के आक्रमण के समय इसके सुंदर स्थलों को बरबाद कर दिया गया और तब से यह वीरान पड़ा है। आज यहां पर थाई कलाओं, संस्कृति, इतिहास और दिव्य प्रकृति का संगम होता है। Chao Phraya River (चाओ फ्रया नदी) के तट पर बसे इस शहर में आज भी Architecture के नायाब नमूनों के रूप में कई ऐतिहासिक मंदिर और जगह मौजूद हैं। अयुथिया का पुराने शहर, बैंग पा-इन समर पैलेस (Bang Pa-In Royal Palace) और वाट चाई वात्तानाराम उन्हीं में से कुछ स्थल हैं। चाओ फ्रया नदी को व्यापार मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाता है। नदी में क्रूज पर आराम फरमाते हुए अयुथिया को देखना एक शानदार अनुभव है।

थाईलैंड के ईन सात beautiful and amazing जगहों पर जाने के लिए बैंकॉक पहुंचकर आसानी से जाया जा सकता है। यह डेस्टिनेशन उन पर्यटकों को बखूबी आकर्षित करते हैं, जो बैंकॉक की भीड़ से दूर कहीं शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं। आपको अकेले घूमना हो या परिवार के साथ कहीं जाने का इरादा हो, तो इन जगहों पर जाकर देखें। यकीन मानिए ये आपकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल होंगे।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्म जगत पर खुलकर बोली मालिनी अवस्थी, उन्होंने कहा जो भी चल रहा है कलाकारों की जिम्मेदारी

Show More

Crazy Classics

Historical and Travel content creator, Vedio Influencer, Vloger & Enterprenure.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button