भोजपुरी फिल्म न्यूज़

मुंबई में संपन्‍न हुआ भोजपुरी फिल्‍म ‘हम हईं धरती के लाल’ का भव्‍य मुहूर्त

मां नर्मदा फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘हम हईं धरती के लाल’ Hum Hain Dharti Ke Lal का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न हो गया। इस फिल्‍म में आदित्‍य मोहन और पूनम दुबे मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म के निर्देशक संजीव लखन पटेल हैं और सह निर्माता भूषण अवजेकर व मगन पासी हैं। फिल्‍म देशभक्ति की थीम पर आधारित होने वाली है। इसको लेकर अभिनेत्री पूनम दुबे ने कहा कि अभी तो यही कह सकते हैं कि फिल्‍म बहुत अच्‍छी होने वाली है। इसको लेकर हम एक्‍साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें : एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी है पारो : पूनम दुबे

https://youtu.be/HXPrdv1fY8Q

इस मौके पर पूनम दुबे ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री की जोड़ी और विवादों पर भी खुलकर बोलीं और कहा कि मैं किसी के साथ जोड़ी बनाना पसंद नहीं है। मुझे जिस वक्‍त जिस अभिनेता के साथ काम करना अच्‍छा लगेगा, और लोगों को पसंद आये तो वही मेरे लिए बेस्‍ट है। कंट्रोवर्सी वाले शोज से ज्‍यादा अच्‍छे सिरीयल्‍स करना चाहूंगा। वेब सिरीज में दिलचस्‍पी नहीं है। अगर कोई ऐसी वेब सिरीज जिसे मैं अपने परिवार के साथ देख सकूं तो वही करूंगी। वेब सिरीज की वजह से सिनेमाघर से लोग दूर हो रहे हैं। बहुत अच्‍छे वेब सिरीज के नाम पर अश्‍लीलता की एक समझ बनी है। लैक ऑफ एजुकेशन की वजह से पर्सनल चीजों को मीडिया के सामने गंदगी करते हैं। दर्शकों के सामने सब एक जैसे हैं।  इसलिए पर्सनल झगड़े को दुनिया को सामने लाना सही नहीं है, क्‍योंकि हीरो – हिरोइन रोल मॉडल होते हैं।

Bhojpuri film 'Hum Hain Dharti Ke Lal' was completed in Mumbai-bhojpurisargam.com

वहीं, फिल्‍म के अभिनेता आदित्‍य मोहन ने भी जोड़ी वाले कंसेप्‍ट को नकारा और कहा कि एक अचछा अभिनेता वही है, जो सभी कलाकारों के साथ काम करने में सक्षम हो। जहां तक मेरी फिल्‍म की बात है तो इसकी स्‍क्रिप्‍ट अच्‍छी है। निर्देशक संजीव लखन पटेल बॉलीवुड से आये हैं तो उनके साथ काम करके अच्‍छा ही आउट पुट मिलने वाला है। हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। वहीं, गिरीश शर्मा ने कहा कि गिरि – अश्‍लीलता खत्‍म होनी चाहिए, बढि़या वेब सिरीज बने। अश्‍लीलता की होड़ खत्‍म हो। भोजपुरी में भी अब पहले वाली बात नहीं रही। अब तो हमें सेंसर से भी गुजरना पड़ता है। गलत चीजें कट जाती है।

यह भी पढ़ें : कल्‍लू की फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ 5 मार्च को मुंबई और 12 मार्च को बिहार में होगी रिलीज

गौरतलब है कि फिल्‍म ‘हम हईं धरती के लाल’ आदित्‍य मोहन और पूनम दुबे के साथ राजेश मिश्रा, करण जी, विकास सिन्‍हा, मोनू शर्मा और गिरिश शर्मा मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के लेखक राजीव पटेल हैं। संगीत मुन्‍ना दुबे का है। गीत मुन्‍ना दुबे और सागर परदेसी का है। डीओपी हसमुख राजपूत, समर सिंह ठाकुर हैं। कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी हैं। पीआरओ  रंजन सिन्हा  और सर्वेश कश्यप  हैं।

Show More

Bhojpuri Sargam

भोजपुरी फिल्म न्यूज़ और देश दुनिया की ख़बर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button