भोजपुरी फिल्म न्यूज़

सुपर स्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लगा भोजपुरिया सितारों का जमावड़ा

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्‍टार सह भाजपा नेता पवन सिंह ने  अपना 35 वां जन्‍मदिन 5 जनवरी को बेहद सादगी से मनाया। पवन सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी का आयोजन मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित सिशा लाउंज में किया था, जिसमें सुपर स्‍टार व भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे, सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, निर्माता – वितरक निशांत उज्‍जवल, लोकप्रिय सिंगर – एक्‍टर गुंजन सिंह, म्‍यूजिक डायरेक्‍ट  सह निर्देशक रजनीश मिश्रा समेत कई अन्‍य गणमान्‍य लोग शामिल हुए। अब पवन के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्‍वीरें भी समाने आयी हैं।

इससे पहले पवन सिंह को भोजपुरी सितारें हो या उनके फैंस, सबों ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं दी। इसके लिए उन्‍होंने सबका आभार जताया। आपको बता दें कि आरा, बिहार में जन्‍मे पवन सिंह को दो इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्‍म अवार्डस के साथ कई प्रतिष्ठित सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा चुका है। भोजपुरी इंडस्‍ट्री में पवन सिंह का सक्‍सेस का पर्याय माना जाता है। लॉलीपॉप गाने से चर्चा में आये पवन सिंह ने अब तक दर्जनों फिल्‍मों में अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया है। इनमें अधिकतर फिल्‍में एक्‍शन प्रधान रही हैं। इसलिए पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्‍टार भी कहा जाता है।

Show More

PRO Kundan Kumar

Freelance PR ( Publicity, Promotion, Press Conference, Press Release, Out Door Promotion, Celebrity Management, Complete Media Solution etc....)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button